
किसान अपनी मांगों के लिए दिल्ली की ओर कूच के बीच आतंकी पन्नू की एंट्री
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) एक तरफ किसान अपनी मांगों के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सिख फॉर जस्टिस के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू भी मैदान में कूद पड़ा है। आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी की जिसमें आंदोलन कर रहे किसानों को भडक़ाया गया है। वीडियो में पन्नू खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देता नजर आ रहा है। पन्नू दिल्ली को फतेह करने का नारा लगा रहा है। वह किसानों को कह रहा है कि दिल्ली से मांगना बंद कर दिल्ली पर कब्जा करो और दिल्ली फतेह करो। मोदी के सीने और घर पर खालिस्तानी झंडा लगा दो।
आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने किसानों को भडक़ाते हुए कहा कि आपकी जमीनें, आपकी फसलें, व हकूमत हिंदुओं की दिल्ली से चल रही है। पन्नू ने 13 फरवरी को दिल्ली से मांगने की नहीं दिल्ली को फतेह करने की बात पर जोर दिया। वीडियों में पन्नू ने दीप सिद्धू का नाम लेकर भी उकसाया और कहा कि दीप सिद्धू पंजाब को आजाद कहने की बात करता था।




















