
किसान अंदोलन को ओर मजबूत बनाने के लिए अब भारतीय किसान यूनियन ने लिया बड़ा फैसला
कल से हरियाणा के टोल भी किए जाएंगे फ्री…
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। वहीं अब किसान अंदोलन को ओर मजबूत बनाने के लिए अब भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा फैसला लिया है।
गुरनाम सिंह चढूनी ने ऐलान किया है कि कल से 3 घंटे हरियाणा के भी टोल फ्री कर दिए जाएंगे। वहीं 17 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि 16 तारीख को ‘भारत बंद’ का ऐलान करते हुए कहा कि हमारा फैसला कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकारों का व्यवहार नहीं बदला तो 18 तारीख को लुधियाना में दोबारा बैठक करके भाजपा के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाई जाएगी।
उधर,किसानों के दिल्ली कूच पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं। बातचीत से समाधान निकलेगा। दिल्ली जाना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन जाने से पहले मोटिव होना चाहिए।
किसानों के प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा, “आज तीन फैसले लिए गए, पहला ये कि हम कल 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री रखेंगे, दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक…परसों हर तहसील में दोपहर 12 बजे से ट्रैक्टर परेड होगी…18 फरवरी को सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी…उसी बैठक में आगे के फैसले लिए जाएंगे…”






















