
किसानों ने अपनी मांगो को लेकर पंजाब सहित देशभर मे निकाला ट्रैक्टर मार्च
विभिन्न राज्यों से किसान इस तारिख को करेगें राजधानी दिल्ली की तरफ कूच
चंडीगढ़, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) आज जहां देशभर मे गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश मे उत्साह व नई उमंग लहर का सारोबार दिखाई दे रहा है तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर आज किसानों ने देशभर मे रोष प्रदर्शन किया। किसानों के सबसे बड़े संगठन संयुक्त किसान मोर्चा की काल पर किसानों ने आज पंजाब समेत देशभर में करीब 500 स्थानों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोष मार्च निकाला। पंजाब करीब 100 जगहों पर किसानों ने टैक्ट्ररों पर सवार होकर सडक़ों पर परेड की।
किसानों के ट्रैक्टर मार्ट के दौरान कई स्थानों पर लोगों को परेशानी भी हुई। सडक़ों पर ट्रैक्टरों के दनदनाने से कई जगह जाम की स्थिति भी देखने को मिली। किसानों नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में किसान आंदोलन खत्म करवाने के लिए कुछ मांगों को पूरा करने की हामी भरी थी लेकिन अभी तक उन पर कोई फैसला नही हुआ है।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का कहना है कि दिल्ली की सीमा पर सवा साल तक चले किसान आंदोलन को खत्म करवाने के लिए केंद्र सरकार ने जो समझौते किए थे उनसे अब भाग रही है। किसान नेताओं ने कहा कि न को किसानों पर दर्ज केस वापस हुए हैं और न ही फसलों की MSP पर कोई ढंग का फैसला हुआ है।
इसके अलावा किसानों की मुख्य मांग यह है कि आंदोलन के दौरान जो किसान शहीद हुए थे उनके परिजनों में से एक को सरकारी नौकरी दी जाए और साथ ही परिवार को मुआवजा दिया जाए। किसानों की मांग की कि सरकार बिजली बिल 2022 को वापस ले और किसानों के सिर पर जो करोड़ों रुपए कर्जा खड़ा गै उसे माफ करे।
देशभर के किसान एक बार फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की काल पर देश के विभिन्न राज्यों से किसान 13 फरवरी को अपने ट्रैक्टर ट्रैलियां लेकर देश की राजधानी दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।
किसानों का आरोप है कि सरकार जानबूझ कर उन्हें सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। सरकार वे यदि उनकी मांगें न मानी तो उव्हें दोबारा फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करना पड़ सकता है।





















