किसानों के लिए खुशी का दिन, पीएम मोदी जारी करेंगे 16वीं किस्त
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े लाभार्थियों को आज 16वीं किस्त मिलेगी। पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर 16वीं किस्त जारी होने की घोषणा कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं आज पीएम मोदी अपनी यात्रा महाराष्ट्र में समाप्त करेंगे।
28 फरवरी को सुबह मोदी तमिलनाडु के थूथुकुडी में लगभग ₹17,300 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
अगर आप चाहते हैं कि सरकार आप पर शिकंजा न कसे, तो आपको फर्जी तरीके से लिया हुआ पैसा वापस लौटाना होगा। इसके लिए सरकार ने पीएम किसान पोर्टल पर ही सुविधा दी है। आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पैसा वापस कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत एक परिवार में केवल एक ही व्यक्ति को लाभ मिलता है। अगर आप सोच रहे हैं कि आपके परिवार में सभी सदस्यों या पिता-पुत्र, पति-पत्नी आदि को लाभ मिल सकता है, तो ऐसा नहीं है। सिर्फ परिवार के एक ही व्यक्ति को लाभ देने का प्रावधान है।






















