
किसानों का दिल्ली मार्च आज
राजधानी में सुरक्षा पुख्ता, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा , सभी बॉर्डर पर बढ़ाई निगरानी
पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे-किसान नेता
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्ववार्ता) फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी पर कानून बनाने की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा को छोड़कर देश के बाकी राज्यों के किसान आज यानी छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे। शंभू बॉर्डर पर डटे किसान बुधवार को जंतर मंतर की ओर कूच करेंगे. जंतर मंतर कूच के ऐलान के साथ ही किसानों नेताओं ने सरकार से प्रदर्शन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई भी करने की मांग की है. किसानों के जंतर मंतर की ओर कूच की तैयारी को लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी है।
मंगलवार को दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था से वाकिफ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शहर पहुंचने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी पर टीमें तैनात की गई हैं. एक अधिकारी ने कहा कि ‘दिल्ली में सीआरपीसी की धारा 144 भी लगाई गई है, जो एक क्षेत्र में चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाती है… उन सभी संभावित स्थानों पर पुलिस बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं जहां प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो सकते हैं. हम उन्हें तुरंत वहीं हिरासत में ले लेंगे
किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि आज यानी छह मार्च को पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे। मार्च के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि किसानों के एलान के मुताबिक पंजाब और हरियाणा को छोड़कर बाकी राज्यों के किसान छह मार्च को शातिपूर्ण ढंग से दिल्ली कूच करेंगे।
गौरतलब है कि किसानों ने 13 फरवरी को अपना ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन शुरू किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें हरियाणा और पंजाब की सीमा पर रोक दिया, जिससे कई झड़पें हुईं।किसान तब से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर रुके हुए हैं. प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्र ने अब तक अपनी मांगों को लेकर कम से कम चार दौर की बातचीत की है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
इससे पहले किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि छह मार्च को पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे. मार्च के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली है. किसानों के ऐलान के मुताबिक पंजाब और हरियाणा को छोड़कर बाकी राज्यों के किसान छह मार्च को शातिपूर्ण ढंग से दिल्ली कूच करेंगे।





















