
किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक कुछ ही देर में
बैठक का नतीजा पूरे आंदोलन की तय करेगा रुपरेखा
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता): किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच कुछ ही देर में चंडीगढ़ में बैठक कुछ ही देर होगी। इसी बैठक का नतीजा पूरे आंदोलन की रुपरेखा तय करेगा।शंभू बॉर्डर पर पिछले तीन दिनो से बवाल जारी है। कल भी बार्डर पर तनाव की स्थिति बनी रही। शाम को तय हुआ कि गुरुवार शाम पांच बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। तब तक किसानों ने आगे न बढऩे का निर्णय लिया है।
बैठक में तीन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे। पहले यह बैठक बुधवार शाम को ही प्रस्तावित थी। इसमें केंद्र के प्रतिनिधि ऑनलाइन जुडऩे थे। मगर इसे बाद में वीरवार के लिए निर्धारित कर दिया गया। किसानों ने कहा है कि बैठक होने तक वह बॉर्डर पर शांति से बैठेंगे। उसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।






















