
किसका होगा गुजरात: 182 विधानसभा सीटों पर आज का आयेगा परिणाम
हिमाचल मे क्या जयराम सरकार बचा पाएगी कुर्सी, फैसला आज
चंडीगढ़, 8 दिसंबर (विश्व वार्ता) गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुए चुनाव का आज परिणाम कुछ ही देर मे आना शुरू हो जायेगे। वही दूसरे राज्य हिमाचल की बात करे तो यहां भी भाजपा को कडी टक्कर मिलने की संभावना है क्योकि हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज है। गुजरात मे 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कुछ मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बल ड्रोन का इस्तेमाल भी करेंगे। पहले मतपत्रों की गिनती की जानी है। इसके बाद ईवीएम के वोट गिनेंगे। साथ ही वीवीपैट की पर्चियों की जांच चुनाव पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी





















