किश्ती पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ ले विधायक पिंकी ने गांव कालूवाला में लोगों को वैक्सीन लगवाने पहुंचे

फ़िरोज़पुर 23 मई (विश्ववार्ता ) फ़िरोज़पुर भारत पाक बॉर्डर जीरो लाइन पर टाप्पू के रूप में बसे गांव कालू वाला में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी आज असिस्टेंट सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर सतलुज दरिया के रास्ते किश्ती पर गांव में पहुंचे। उन्होंने लोगों को फल बांटे और उनकी समस्याएं सुनी। लोगों द्वारा मांग करने पर विधायक पिंकी ने गांव की एक करीब 1 किलोमीटर सड़क पर जल्द इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने के प्रशासन को आदेश दिए और कहा कि इस गांव के लोगों पर उन्हें हमेशा गर्व रहता है ,क्योंकि भारत-पाक जंग और बाढ़ के दौरान यह लोग प्रशासन और सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े रहते । विधायक पिंकी ने बताया कि यह गांव सतलुज दरिया के बीच बसा हुआ है और इसके बिल्कुल साथ पाकिस्तान लगता है ।उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान करने और लोगों की जरूरतों की और ध्यान नहीं दिया मगर कैप्टन सरकार इस गांव के विकास और जरूरतों की ओर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें 1- 2 दिन के बाद इस गांव में आकर लोगों की कोरोना टेस्टिंग करती रहेंगी और उन्हें वैक्सीन लगाएंगी। उन्होंने कहा कि इस समय गांव में कोई भी कोरोना पीड़ित नहीं है ।विधायक पिंकी ने इस गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि वह हर समय उनके साथ हैं और किसी भी समय जरूरत पड़ने पर लोग उनके साथ संपर्क कर सकते हैं।






















