
किरण बेदी द्वारा सिख समुदाय का मजाक उड़ाने पर सिख समुदाय में जोरदार विरोध
बेदी ने ट्वीट कर मांगी माफी
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता) पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता किरण बेदी ने सिखों पर दिए अपने विवादास्पद टिप्पणी पर माफी मांगी है। दरअसल, इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने किरण बेदी की विवादास्पद टिप्पणी की निंदा की थी जिसके बाद अब किरण बेदी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी और कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से नहीं पढ़ा जाना चाहिए।























