
किन्नर समाज की परेशानियों को देखते ये बनी किन्नर विंग की राष्ट्रीय निदेशक
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता)-अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार ऑब्जर्वर्स की एक मीटिंग अंतरराष्ट्रीय चर्यरपर्सन राजश्री शर्मा व अंतरराष्ट्रीय निदेशक यतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई । जिसमें किन्नर समाज की परेशानियों को देखते तमन्ना महंत को किन्नर विंग्स की राष्ट्रीय निदेशक बनाये जाने की घोषणा की गई ।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय निदेशक यतीश शर्मा ने कहा कि किन्नर समाज देश के सविधान मुताबिक समाज का ही अंग है इसलिये अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार ऑब्जर्वर्स ने किन्नर विंग की घोषणा करते हुए तमन्ना महंत को राष्ट्रीय निदेशक बना उन पर विश्वास जताते हुए किन्नर समाज को उनके अधिकारों के लिये सँघर्ष करने की जिम्मेदारी सौंपी है ।




















