
कार्मल स्कूल हादसे में घायल अटेंडेंट शीला को पीजीआई से मिली छुट्टी
चंडीगढ, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल हेरिटेज ट्री हादसे के पूरे एक महीने बाद आज सोमवार को स्कूल अटेंडेंट शीला (40) डिस्चार्ज हो गई। स्कूल स्टाफ समेत काफी संख्या में छात्राएं पीजीआई पहुंची थी। बता दें कि स्कूल में बीते आठ जुलाई को एक पेड़ गिरने से शीला गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उन्हें पीजीआई के इमरजेंसी आईसीयू में भर्ती किया गया था जहां 15 दिनों तक वह बेहोश रहीं।























