
कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में हादसे के बाद जागा प्रशासन
शहर भर में सूखे पेड़ों के गहनता से सर्वे करने का आदेश
चंडीगढ, 12 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ प्रशासन अगर पहले जागा होता है तो हीराक्षी आज हमारे बीच होती। चंडीगढ़ के सेक्टर 9बी स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में भंयानक हादसे के बाद चंडीगढ़ प्रशासन हरकत मे आ गया है। इस हादसे के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने अपनी टीमों को शहर भर में खड़े मृत और सूखे पेड़ों के गहनता से सर्वे करने का आदेश दिया है।
शहर के प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल ने विभाग द्वारा जुटाई जानकारी के आधार पर बताया है कि शहर में सभी 30 हेरिटेज पेड़ों की कमेटी द्वारा गहनता से जांच की गई है। इसमें इंजीनियरिंग विभाग, निगम के हॉर्टिकल्चर विभाग तथा फॉरेस्ट विभाग के अफसर शामिल हैं।























