
कारोबारी संभव जैन किडनैपिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो ढेर
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने की एन्काऊंटर की पुष्टि
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता) लुधियाना से इस समय बड़ी खबर आ रही है। शहर में पड़ते इलाका टिब्बा दोराहा में पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच फायरिंग की जानकारी मिली है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी संभव जैन के साथ हुई लूट और किडनैपिंग से संबंधित यह गैंगस्टर्स बताए जाते हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से क्रास फायरिंग चल रही है, जिसमें अभी तक दो गैंगस्टर्स को मार गिराया गया है। मरने वाले गैंगस्टर्स की पहचान शुभम गोपी तथा संजीव संजू के तौर पर हुई है। इस फायरिंग के दौरान सी.आई.ए.-1 में तैनात ए.एस.आई. सुखदीप सिंह के भी गोली लगी है, जिन्हें डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने एन्काऊंटर की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह मौके पर जा रहे हैं तथा उसके बाद ही पूरी जानकारी दे पाएंगे। मरने वाले गैंगस्टर में संजीव कुमार उर्फ संजू बाहमन और शुभम उर्फ गोपी शामिल हैं। इस दौरान एक एएसआई सुखदीप सिंह को भी गोली लगी है, जिसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस को घटनास्थल से ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुआ है।























