
काबुल में गुरुद्वारे पर फिर भीषण हमला
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के करते परवान गुरुद्वारा साहिब पर आतंकी हमला होने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक ये हमला शनिवार सुबह 6 बजे हुआ है. सिख गुरुद्वारे के आसपास के इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी जा रही है। कई धमाकों की आवाजें भी सुनी गई हैं। विस्फोट की वजह से आसमान में धुंआ देखा जा रहा है।






















