
कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा
सांसों की उम्मीद लिए लाशों में अपनों को खोज रहे थे लोग
इतने लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता):कानपुर में मां चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। दुर्घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर इंस्पेक्टर आनंद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर ने इंस्पेक्टर समेत पीआरवी में तैनात 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।






















