
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इस जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान एक सप्ताह के लिए बंद
जिला प्रशासन अधिकारी ने दी जानकारी
चंडीगढ़, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान 8 से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बेंगारी ने संवाददाताओं को बताया कि जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 8 जुलाई से 16 जुलाई तक सरकारी और निजी संस्थानों सहित सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
कांवड़ यात्रा कल यानि की मंगलवार से शुरू हो गई है और सावन माह में जारी रहेगी।प्रशासन के अनुसार यात्र के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यहां गंग नहर रोड पर भारी यातायात पर प्रतिबंध किया गया है और 11 जुलाई से दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का मार्ग परिर्वितत कर दिया जाएगा।























