
कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल की बागडोर सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह को सौंपी
कौन होगें स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्व वार्ता) हिमाचल से बडी खबर आ रही है कि पार्टी हाई कमान ने सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह को कांग्रेस की कमान सौंप दी है। अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि आगे बहुत बड़ी चुनौती है। कांग्रेस को वापिस सत्ता में लाने के लिए मिल जुल कर काम करना है। आपसी गिले शिकवे भुलाकर कार्यकर्ताओं को भी एकजुट होना है। अतीत में जो हो गया वो गया।
प्रतिभा सिंह आज सुबह माता भीमाकाली सराहन के दर्शन कर शिमला लौटेंगी। इसके अलावा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व नादौन से विधायक सुक्खविंद्र सुक्खू को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वह स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी होंगे। जबकि मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष ही रहेंगे। बाक़ी देखें किसे क्या जि़म्मेवारी दी गई है॥…….






















