
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की जमानत याचिका पर आज हाईकार्ट मे हुई सुनवाई
पढिये क्या आया हाईकोर्ट का फैसला
चंडीगढ़, 17 नवंबर (विश्ववार्ता): भुल्त्थ के कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की दोनों जमानत याचिका पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। खैरा ने एनडीपीएस केस में जमानत मांगी है। इसके अलावा दूसरी याचिका में उन्होंने अंदेशा जताया है कि सरकार उन्हें किसी और मामले में फंसा सकती है इसलिए उनके खिलाफ कोई भी कारवाई करने से पहले सात दिन का नोटिस दिया जाए। इस मामले को रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट पहले ही फैसला सुरक्षित रख चुका है।
अदालत में उनके और दूसरे आरोपी गुरदेव सिंह के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई थी। 2021 में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने उनके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
सुखपाल खैरा ने अपनी याचिका में बताया कि 2015 में दर्ज एनडीपीएस के मामले में नियमित जमानत की मांग को लेकर उनकी याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इससे पहले हाईकोर्ट गिरफ्तारी व निचली अदालत द्वारा हिरासत बढ़ाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख चुका है। याची को आशंका है कि यदि उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिलती है तो कोई फर्जी मामला बनाकर याचिकाकर्ता के खिलाफ सरकार फिर से कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में सरकार को इस बारे में उचित निर्देश जारी किए जाएं।






















