नूंह हिंसा से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
कांग्रेस विधायक मामन खान को हरियाणा एसआईटी ने किया गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक मामन खान की कोर्ट में पेशी आज
चंडीगढ,15 सितंबर (विश्ववार्ता) नूंह हिंसा से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया है। नूंह मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन मामन खान नहीं पेश हुए. जिसके बाद कांग्रेस विधायक ने हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी. आज मामन खान की कोर्ट में पेशी है।
नूंह हिंसा की साजिश रचने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को गुरुवार देर रात को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामन खान को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।