
कांग्रेस विधायक खैहरा ने सीएम भगवंत मान व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्व वार्ता) कांग्रेस विधायक सुखपाल
खैहरा ने सीएम भगवंत मान व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर कडा निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा मैं पंजाब में पिछले दो सप्ताह में 14वीं बार किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं! उन्होंने वादा किया था कि आप की सरकार बनते ही किसानों की आत्महत्या खत्म हो जाएगी! कृपया भारतीय किसान यूनियन की मांग के अनुसार अनुग्रह अनुदान जारी करें।






















