चंडीगढ़, (विश्ववार्ता): : देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके आज शहर के कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके शहर के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सहित कांग्रेस के वर्करों ने पहुंच कर श्रीमती गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 1984 को आज ही के दिन इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों की ओर से गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी।
शहर के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिस समय देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी उस समय उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम किया। उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उनके शासन काल में देश ने काफी तरक्की की और देश के किसान सुखी थे। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी के समय ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया गया।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...