
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बोला तीखा हमला
कहा खुद को महान मानकर देश, लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं मोदी
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि खुद को महान मानकर मोदी देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है. इतना हीं नहीं आज देश का संविधान को बदलने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है. पूरे तंत्र यानी सिस्टम में भय बताया जा रहा है. यह सब तानाशाही है और हम सब इस तानाशाही का जवाब देंगे. सोनिया गांधी शनिवार को राजस्थान के जयपुर जिले के विद्याधर नगर में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं. जयपुर रैली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस दौरान मौजूद रहे.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि देश के ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती. क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है? जो ऐसा सोचता है उसे देश की जनता सबक सिखा देती है. दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं. मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं.























