
कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी कल सिद्धू मूसेवाला के गांव मे परिजनों से करेंगे मुलाकात
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी कल पंजाब के मानसा के मूसा गांव मे वे दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर सकते है। बतां दे कि सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस के नेता भी रहे हैं. उन्होंने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था. हालांकि वह इस सीट से चुनाव हार गए थे. वहीं सिद्धू के कत्ल के बाद उनके घर पर माता-पिता को मिलने वालों का सिलसिला जारी है.























