
कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू का बेटा करण सिद्धू बंधा शादी के बंधन मे
सामने आई खूबसूरत तस्वीरे
चंडीगढ, 7 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब कांगे्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। दूल्हा बने करण सिद्धू के साथ माता नवजोत कौर पिता नवजोत सिद्धू और उनकी बेटा राबिया बेहद खूबसूरत लग रहे है। उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसमें नवजोत सिद्धू और उनकी बेटी राबिया, मिली जानकरी के अनुसार करण सिद्धू की मंगेतर का नाम इनायत रंधावा है।
वहीं शादी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू डांस करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपने बेटे करण सिद्धू की शादी के जश्न में बेहद खुश और आनंद लेते नजर आए। बहू इनायत रंधावा पटियाला की रहने वाली हैं। इनायत रंधावा पटियाला के जाने माने नाम मनिंदर रंधावा की बेटी हैं। मनिंदर रंधावा आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
























