
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को लेकर दिया बडा अपडेट
सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का यमुनानगर के वरियाम सिंह अस्पताल में कैंसर का ऑप्रेशन हुआ। शाम 5 बजे उनकी ब्रैस्ट सर्जरी डॉ.रुपेंद्र सिंह ने शुरू की, जिसमें अढ़ाई से 3 घंटे का समय लगा। लेकिन अब वह ठीक है, जिसकी जानकारी खुद सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
सिद्धू ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “दुर्लभतम मेटास्टेसिस के लिए ऑप्रेशन..साढ़े 3 घंटे तक चला.. प्रभावित त्वचा को हटा दिया गया और फ्लैप के साथ पुनर्निर्माण किया गया.. उसका संकल्प दृढ़ है, मुस्कान उनके चेहरे से कभी नहीं छूटती…साहस, आपका नाम नोनी है..डॉ. रूपिंद्र जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद करते है।
बता दें कि नवजोत पिछले 11 महीने से यहां से इलाज ले रही है। सिद्धू ने अपनी पत्नी को लेकर सोशल मी़डिया पर कैंसर से जुड़ी जानकारी सांझा की थी। कौर की कीमोथैरेपी भी इसी अस्पतल में हुई थी। वहीं नवंबर 2023 में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि वह बहुत खुश है कि उनकी पी.ई.टी. स्कैन के अनुसार उन्हें कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है।
Operation for rarest of rare Metastasis – lasted three and a half hours …. Affected skin removed and reconstruction done with flaps … her resolve is steadfast , the smile never leaves her face – courage thy name is Noni … Dr Rupinder hoping for a speedy recovery…. pic.twitter.com/qsC6MJW1zE
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 5, 2024























