
कांग्रेस के पूर्व विधायक को कोर्ट से नही मिली राहत, अब अगली सुनवाई इस तारिख को
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप किक्की ढिल्लों को फिलहाल कोर्ट से कोई राहत नही मिली है ढिल्लों फरीदकोट अदालत में पेशी हुए जहां जेल मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे सवाल-जवाब हुए। अब अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।
जिक्रयोग्य है कि 16 मई को विजिलेंस ने किक्की ढिल्लों को गिरफ्तार किया था। किक्की के साथ सह-आरोपी गुरसेवक सिंह निवासी गांव नानकसर जिला फरीदकोट और राजविंदर सिंह निवासी गांव धन्ना शहीद जिला फिरोजपुर के खिलाफ जांच के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। उन पर आय से अधिक संपत्ति खर्च करने के आरोप हैं।





















