
कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफतार
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को आज सुबह फिरोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिछले दिनों बीडीपीओ दफ्तर में घुसकर अधिकारियों के दफ्तरों में बिस्तर बिछाकर दिन-रात धरना दिया गया था, जिसके बाद जीरा पुलिस ने बीडीपीओ के लिखित बयान के आधार पर पूर्व विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. कुलबीर जीरा और उसके साथियों पर रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ और कर्तव्य में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया।





















