
चंडीगढ, 4 अगस्त (विश्ववार्ता):आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई आज भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम सकते है। भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में वह पार्टी में शामिल होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस दौरान मौजूद रहने की उम्मीद है।कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से विधायक बिश्नोई (53) ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।























