
कांग्रेस के पूर्व नेता कुलदीप बिश्नोई भाजपा में हुए शामिल
CM खट्टर की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन
चंडीगढ, 4 अगस्त (विश्ववार्ता): हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बुधवार को ही उन्होंने आदमपुर विधायक के तौर पर चंडीगढ़ से इस्तीफा दिया था। खास बात है कि कांग्रेस ने जून में ही उन्होंने निष्कासित कर दिया था। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग की थी।






















