कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत दिल्ली अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यहां एडमिट किया गया है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक उनके शरीर में हल्के बुखार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। ये पहली बार नहीं है जब तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एडमिट किया गया है। इससे पहले भी वह इस तरह की स्थिति का सामना कर चुकी हैं।