
कांग्रेस की तेलंगाना इकाई में अंदरूनी कलह तेज
13 सदस्यो ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 19 दिसंबर (विश्व वार्ता): कांग्रेस की तेलंगाना इकाई में आंतरिक कलह से ऐसी भगदड मची की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 13 सदस्यों ने कुछ वरिष्ठ नेताओं की इन टिप्पणियों के विरोध में रविवार को इस्तीफा दे दिया कि अन्य दलों से कांग्रेस में आए लोगों को प्रमुखता मिली है। इन 13 सदस्यों में कांग्रेस विधायक डी. अनसूया (सीतक्का) और पूर्व विधायक वी. नरेंद्र रेड्डी भी शामिल हैं।





















