

कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप
राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया ‘देशद्रोह’ का आरोप
नई दिल्ली. इजराइली स्पाइवेयर पेगासस को लेकर एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘देशद्रोह’ का आरोप लगाया है। बता दें कि द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक खबर में ये दावा किया है कि भारत-इजराइल के बीच हुए लगभग दो अरब डॉलर के हथियार एवं खुफिया उपकरण सौदे में स्पाइवेयर पेगासस और एक मिसाइल प्रणाली ”केंद्रबिंदु” थे.
मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था। फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है।
मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है। pic.twitter.com/OnZI9KU1gp
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 29, 2022






















