
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना
चंडीगढ, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई और इसके साथ ही देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले व्यक्ति को चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई. इस बीच राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली है. उन्होंने कहा, ‘जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बनता है उसे याद रखना चाहिए कि वह विचारों के एक समूह, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करता है.’ वह भारत जोड़ो यात्रा के 15वें दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.























