कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू
चंडीगढ, 24 सिंतबर (विश्ववार्ता): कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आज शुरू हो जाएगी. लंबे इंतजार और काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है. कई साल बाद ऐसा हो रहा है कि चुनाव में गांधी परिवार से कोई खड़ा नहीं हो रहा है. अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल 2 नाम सबसे आगे हैं और इनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है.