
कश्मीर के शोपियां में यूपी के दो मजदूरों की हत्या
चंडीगढ,18 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) जम्मू एंड कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग देखने को मिली है. सोमवार रात आतंकी हमले में यूपी के दो मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड फेंकने वाले लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक स्थानीय ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि हरमन शोपियां में उत्तर प्रदेश के मजदूरों पर उस समय ग्रेनेड फेंका गया था, जब वे अपने आवास पर सो रहे थे।





















