cm
कल SGPC और अकाली दल नेताओं के बीच होने वाली बैठक से पहले पंजाब सीएम मान का बडा तंज
पढिये टवीट कर क्या कहा
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा गुरुद्वारा सिख एक्ट में संशोधन के बाद पंजाब सरकार और एस.जी.पी.सी. के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। जिसके मद्देनजर कल एसजीपीसी और अकाली दल नेताओं के बीच चंडीगढ़ में अहम बैठक होने वाली है लेकिन बैठक से पहले ही आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक को लेकर बडा तंज कंसा है।
उन्होने ट्वीट कर कहा कि, ”एस.जी.पी.सी. के प्रधान साहिब कल होने वाली बैठक के लिए चंडीगढ़ स्थित अकाली दल मुख्यालय में पहुंचे हैं। इस दौरान मलूका, चंदूमाजरा, भुंदड़, चीमा और गाबडिय़ा वहां मौजूद हैं और बंद कमरे में बैठक जारी है। बादल परिवार द्वारा लिखा लिखाया फैसला आज ही ले लिया जाएगा, प्रधान जी, कल तो सिर्फ पढक़र ही सुनाया जाएगा।
























