
पंजाब मे फिर करवट ले रहा हेै मौसम, शीतलहर से बढी ठंड
कल सूबे मे बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय
चंडीगढ, 28 जनवरी (विश्ववार्ता): दो तीन दिन से मौसम मे खिली धूप से लोगो को कुछ राहत मिलने के बाद फिर से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने बताया है कि सूबे मे आज और कल कुछ जिलो मे रिमझिमं बारिश के आसार हैं। इससे रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। वहीं, पहाड़ों में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद पंजाब के शहरों में तापमान काफी नीचे चले गए हैं। बठिंडा में तापमान शून्य के करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके मैदानी इलाकों में बारिश होगी और पहाड़ों में बर्फबारी होगी। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए पंजाब में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।























