
कल देशभर में मनाई जाएगी ईद
चंडीगढ़, 2 मई (विश्व वार्ता).ईद-उल-फित्र का त्योहार कल यानि मंगलवार को देशभर मे मनाया जाएगा तथा आज 30वां और आखिरी रोज़ा होगा. फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ईद का चांद नजऱ नहीं आया है, इसलिए ईद का त्योहार मंगलवार तीन मई को मनाया जाएगा.
उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश, बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत किसी भी राज्य से चांद दिखने की खबर नहीं मिली है.” उन्होंने कहा कि सोमवार को 30वां रोज़ा होगा और शव्वाल (इस्लामी कैलेंडर के 10वें महीने) की पहली तारीख मंगलवार को होगी. शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है.





















