
कल दिल्ली सीएम केजरीवाल का पंजाब दौरा
जालंधर में सरकारी वॉल्वो बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की करेगें शुरुआत
कार्यक्रम को लेकर कडी सुरक्षा के इंतजाम
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता) : कल यानि 15 जून को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के जालंधर पहुंच रहे है। जालंधर में सरकारी वॉल्वो बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की शुरुआत करेगें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंजाब पुिलस अब हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है और जिले मे कडी सुरक्षा के इंतजाम कर दिये गये है। दिल्ली सीएम के साथ पंजाब सीएम भगवंत मान, ट्रांसपोर्ट मंत्री लाल जीत भुल्लर पहुंचेगे। जिला प्रशासन ने 23 विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। दोनों सीएम के आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने से लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारी तैयारियों मे जुटे है।























