कल अथिया शेट्टी के सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे केएल राहुल
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से कल सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खंडाला में हल्दी की रस्म पूरी हो गई है।
बता दें कि भारत के बल्लेबाज केएल राहुल के पिता भी अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। वे कॉलेज स्तर पर खेलते थे। ऐसे में केएल राहुल को खेल अपने पिता से विरासत के रूप में मिला। बचपन में राहुल ने बैडमिंटन, तैराकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। लेकिन उन्होंने क्रिकेट को करियर के रूप में चुना। 10 साल की उम्र में केएल राहुल ने क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया था।