
कर्नाटक में BJP नेता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या:
बेंगलुरू। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में BJP नेता प्रवीण नेट्टार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। प्रवीण भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे।प्रवीण ने 29 जून को राजस्थान में मारे गए कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में पोस्ट की थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। अब तक 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में कर्नाटक के गृहमंत्री अरगा जनेंद्रा ने सीएम बसवराज बोम्मई से मुलाकात की है।






















