कर्नाटक में हिजाब बैन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी
याचिकाकर्ताओं को लगाई फटकार
नई दिल्ली 29 अगस्त ( विश्ववार्ता)उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने से इनकार करने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर राज्य सरकार से जवाब मांगा. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है. कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में कई याचिकाएं दायर की गई हैं. इसमें कहा गया है कि हिजाब पहनना आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है, जिसे संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत संरक्षित किया जा सकता है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी.