
कर्नाटक में जैन मुनि की निर्मम हत्या, जैन समुदाय में आक्रोश
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भयावह घटना के आलोक में जांच दल का किया गठन
चंडीगढ़, 9 जुलाई (विश्ववार्ता) कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जैन आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की हत्या कर दी गई। वे पिछले दो दिनों से लपता थे। पूरा मामला बेलगावी जिले का बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस भयावह घटना के आलोक में एक जांच दल का गठन किया और अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले की चिकोड़ी तालुक में कुएं में शव के टुकड़े मिले हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस भयावह घटना के आलोक में एक जांच दल का गठन किया और अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।





















