
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद मामले मे प्रियंका गांधी का बडा बयान
दिल्ली़,9 फरवरी (विश्ववार्ता) कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद मामले मे प्रियंका गांधी का बडा बयान आया है। उन्होने हैशटैग के साथ लिखा है कि महिलाओं को उनका पहनावा तय करने का अधिकार संविधान में मिला है। इसे लेकर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। प्रियंका ने ट्वीट किया- संविधान महिलाओं को उनका पहनावा तय करने का अधिकार देता है। वे जो चाहें वह पहन सकती हैं… फिर वो बिकिनी हो या घूंघट, जीन्स हो या हिजाब.. महिलाओं को परेशान करना बंद कीजिए।






















