
कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे सीएम बोम्मई
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता) कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे मंथन के बाद रात 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
बीजेपी ने कहा है कि नए लोगों को मौका दिया जा रहा है. 52 नए उम्मीदवार हैं. इनमें 32 उम्मीदवार ओबीसी से, 30 एससी और 16 एसटी से हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस, 1 आईपीएस, 3 सेवानिवृत अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया है। अरुण सिंह ने कहा कि सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव से लड़ेंगे। पहले भी यहीं से जीते हैं। कागवाड़ से बाला साहेब पाटिल चुनाव लड़ेंगे. गोविंद कारजोल मुदूल से, बेल्लारी से श्रीरामुलु, मुर्गेश निरानी बिलगी से चुनावी मैदान में होंगे। सीटी रवि को चिकमंगलुरु से टिकट दिया गया है. पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।





















