
करो या मरो के मैच पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दिया विशाल स्कोर
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता) पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप में करो या मरो के मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद संभलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 185 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की ओर से इफ्तिखार अहमद (51) और शादाब खान (52) ने अर्धशतकीय पारी खेली। शादाब खान ने टीम ने लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 51, मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज ने 28-28 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम छह, मोहम्मद रिजवान चार, शान मसूद दो और हारिस रऊफ तीन रन बनाकर आउट हुए। नसीम शाह पांच रन बनाकर नाबाद रहे।





















