लुधियाना 18 अप्रैल( विश्व वार्ता)- कोरोना वायरस से संक्रमित एसीपी अनिल कोहली नहीं बच पाए। हालांकि प्लाज्मा चढ़ाया जाना था प्लाज्मा चढ़ा या नहीं, इस बारे में सिविल सर्जन ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार एसीपी अनिल कोहली का अस्पताल लुधियाना में इलाज चल रहा था। लेकिन पिछले दिनों उन्हें वैटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत्यु की सिविल सर्जन ने पुष्टि कर दी है। वे कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे और हालत नाजुक थी।
कोरोना की दस्तक के बाद शहर में पहली बार शुक्रवार को एक के बाद एक पांच पॉजिटिव केस मिले थे। ये सभी एसपीएस अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एसीपी नॉर्थ के संपर्क में आए लोग ही हैं। पहले आई रिपोर्ट में उनकी पत्नी, फिरोजपुर निवासी गनमैन ड्राइवर, बस्ती जोधेवाल थाने की एसएचओ और जिला मंडी ऑफिसर पॉजिटिव पाई गईं। वहीं देर रात आई रिपोर्ट में महिला एसएचओ का एएसआइ ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया। इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया था। लुधियाना में एसीपी के दम तोडऩे के बाद चौथी मौत है।