
करीब दो साल के बाद अब की बार जमकर खेल सकेंगे होली,उडेगा खूब गुलाल
पर शहर मे अगर हुड़दंग मचाया तो जाना पड़ेगा जेल
ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों पर शिकंजा कसने को तैयार ट्रैफिक पुलिस
चंडीगढ़, 17 मार्च (विश्व वार्ता) अब की बार आप सभी होली जमकर खेल संकेगे क्योकि कोरोना महामारी की वजह से बीते दो साल से होली का मजा फीका रहा वही दूसरी अगर किसी ने हड़दंग मचाया तो उनकी खैर नहीं होगी, ट्रैफिक नियमों को तोडऩे वाले वाहन चालकों के महंगे चालान के साथ गाड़ी भी जब्त करने के निर्देश दिए हैं। इसमें पुलिस कुछ मीटर की दूरी पर दो जगह नाकाबंदी कर वाहन चालक को निकलने देगी। इसमें फंसने वाले लोगों की चेकिंग या विरोध करने पर मेडिकल भी करवा सकती है। वहीं, नाकों पर बॉडी कैमरे से रिकार्डिग करवाई जाएगी।























