
कमर तोड मंहगाई से मिल सकती हेै बडी राहत, इतने रुपए सस्ता हो सकता है रसोई गैस सिलेंडर
केंद्र सरकार दे सकती है रक्षा बंधन की सौगात!
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) मंहगाई के बीच केंद्र सरकार रक्षा बंधन पर देशवासियों को बड़ी राहत दे सकती है बताया जा रहा है कि सरकार रसोई गैस के दाम में 200 रुपए की कटौती करने की तैयारी कर रही है। इस बात का ऐलान कल यानि रक्षा बंधन पर किया जा सकता है। बता दें कि ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। अभी तक अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है।























