
कमर तोड मंहगाई का असर अब हवाई यात्रा पर भी
चंडीगढ़ से घरेलू फ्लाइट्स की टिकट के रेटों मे बढोतरी
चंडीगढ़, 4 मई (विश्व वार्ता) देश मे मंहगाई ने हर वर्ग की कमर तोड कर रख दी हेै। मंहगाई का असर हवाई यात्रियों की जेब पर भी पडने वाला है। पिछले दो महीनों में हवाई किराए में 20 से 25 फीसद का इजाफा हुआ है, जिसका सीधा संबंध यात्रियों की बढ़ती संख्या से है। पहले जहां चंडीगढ़ के दिल्ली फ्लाइट का किराया का 2700 से 3100 रुपये के बीच था, वह अब 4200 से 4500 के बीच पहुंच गया है। वहीं मुंबई की बात करें तो मुंबई का किराया पहले जहां 5500 से 5700 रुपये के बीच था, वहीं अब यह 8300 से 8500 रुपये तक हो गया है।





















